मौसम विभाग से मिल रही सूचना के अनुसारइस नवरात्रि और दशहरा में रांची और उसके आसपास के जिलों में बारिश होने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग के अनुसार 20 और 21 अक्टूबर को आसमान साफ रहेगा। और अनुमान लगाया जा रहा है कि 22 अक्टूबर को आंशिक रूप से बादल छाए होंगे। और उम्मीद है कि 23 अक्टूबर को शहर में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। और दशहरे पर मौसम साफ रहने की पूरी उम्मीद है।
मौसम विभाग के अनुसार रांची और अन्य कई राज्यों में बारिश होने की संभावना नहीं दिख रही है। मौसम विभाग ने बताया कि रांची के आसपास अन्य कई जिलों में भी बारिश की कोई संभावना नहीं है 21 और 22 अक्टूबर को से मौसम साफ रहेगा। हालांकि 22 और 24 अक्टूबर को देवघर,, धनबाद ,दुमका, गिरिडीह ,गोंडा, जामताड़ा, पाकुड़, पूर्वी सिंहभूम और साहेबगंज में बादल जाने की कुछ उम्मीद है। इन जिलों में कहीं-कहीं बादल गरजने के साथ-साथ थोड़ी बारिश की संभावना है। अधिकतम व न्यूनतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक रहेगा।
वर्तमान में बंगाल की खाड़ी में पूर्व मध्य मैं एक कम दबाव का चक्रवर्ती क्षेत्र बना है इस चक्रवर्ती क्षेत्र के प्रबल होने की संभावना है ,अगले 24 घंटों के अंदर मौसम विभाग ने राज्य में मानसून की स्थिति को कमजोर बताया है। और राज्य में सबसे ज्यादा अधिकतम तापमान चाईबासा का 34.8 डिग्री रहा है, और यही सबसे न्यूनतम तापमान रांची का 19.9 डिग्री रिकॉर्ड किया गया है।